Hapur News : पिलखुवा कोतवाली में तैनात दरोगा राहुल शिशोदिया ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। रात के समय सड़क पर मदद के लिए तड़प रही एक महिला को उन्होंने समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
गश्त के दौरान मिली परेशान महिला
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे दरोगा राहुल शिशोदिया क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक महिला परेशान हालत में मिली। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी और मदद का इंतजार कर रही थी, जानकारी करने पर पता चला वह चिद्दापूरी की रहने वाली है। राहुल शिशोदिया ने महिला से बात कर उसकी स्थिति की जानकारी ली तो पता चला कि उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत है।
निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
दरोगा राहुल ने बिना देर किए महिला की मदद के लिए कदम बढ़ाया। उन्होंने तुरंत अपने निजी वाहन में महिला को बैठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को जरूरी चिकित्सा सहायता मिल सकी।
पुलिस के मानवीय चेहरे की हो रही सराहना
पुलिस के इस मानवीय चेहरे की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस तरह की पहल से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-car-and-motorcycle-collide-at-tatarpur-ro/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dfl7GKohmyO/?cplk=MTl6bDZxaWpuMDdvNA==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज उल्लास के साथ मनाया गया - GBN Today