Hapur News : उपेड़ा फ्लाईओवर पर चलते-चलते सुलग उठी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Hapur News : उपेड़ा फ्लाईओवर पर चलते-चलते सुलग उठी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Hapur News : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। उपेड़ा फ्लाईओवर के पास सिंभावली से हापुड़ की ओर जा रही सेंट्रो कार से पहले धुआं उठा और फिर देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

पलभर में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आई

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी गाड़ी को जलते देखा तो कुछ देर के लिए यातायात रुक सा गया। बताया गया कि कार चला रहे नोएडा के सेक्टर-122 निवासी महेंद्र सिंह रात करीब साढ़े आठ बजे कार नंबर यूपी-16 सीजे-4516 से हापुड़ जा रहे थे। उपेड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही कार में आग लग गई। उन्होंने पहले कार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती देख वह सुरक्षित दूरी पर चले गए।

दमकल ने बुझाई आग, पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। आग की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-instagram-friendship-turns-into-a-scam-wo/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dfh475FhGtl/?obrf=MTNzdHJjejR0MzVkdw==

1 Comment

Comments are closed