Hapur News : हापुड़ में बदले 9 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Hapur News : हापुड़ में बदले 9 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Hapur News : हापुड़ में नौ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। स्वाट टीम और साइबर अपराध थाने में भी नई तैनाती की गई है।

गढ़मुक्तेश्वर को मिले नए कोतवाल

जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर को पुलिस लाइंस से थाना पिलखुवा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को स्वाट टीम से थाना गढ़मुक्तेश्वर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

हापुड़ नगर और धौलाना में भी फेरबदल

निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा को पुलिस लाइंस से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइंस से थाना धौलाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक मोहम्मद असलम को पुलिस लाइंस से स्वाट टीम भेजा गया है। निरीक्षक सलाउद्दीन को पुलिस लाइंस से थाना साइबर अपराध की जिम्मेदारी दी गई है।

सिंभावली और बाबूगढ़ में अदला-बदली

निरीक्षक कामेश कुमार सिंह को थाना सिंभावली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद से थाना धौलाना में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को सिंभावली थाना प्रभारी बनाया गया है। धौलाना थाना प्रभारी अवनीश शर्मा को बाबूगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है।

तबादले के बाद खाली पदों पर तैनाती

एसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि गैर जनपद तबादले के बाद इन थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-after-a-15-year-wait-hapur-gets-a-perman/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgR2aAvBerP/?gwpx=MTBuMWUyM2FjbzNuYw==

1 Comment

Comments are closed