Hapur News : हापुड़ में परिवहन विभाग को 15 साल बाद अपना स्थायी भवन मिल गया। शनिवार को परिवहन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने गांव दादरी में नवनिर्मित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।
10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ भवन
करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन के शुरू होने से विभागीय कामकाज में सहूलियत होगी। साथ ही, कार्यालय आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
लोगों को एक ही जगह मिलेंगी सुविधाएं
राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्थायी भवन बनने से परिवहन विभाग से जुड़े काम कराने आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। उन्हें एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सरकार का उद्देश्य आम लोगों को सुविधाजनक और व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया गया है।
चुनाव में भाजपा की जीत का दावा
लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की पहली पसंद हैं। एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन से भाजपा पर पड़ने वाले असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा अपने एनडीए सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस दौरान एआरटीओ छवि चौहान, एआरटीओ रमेश चौबे, विधायक धर्मेश तोमर, जिलाध्यक्ष कविता मादरे, एएसपी महेश कुमार, सीओ दीपक चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-minister-in-charge-kp-malik-reviews-devel/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgSLbt0BTRY/?fqnt=MTlxY2dlNHJ2Mmp1Yg==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में रातों-रात बदले 9 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र, कई थानों को मिले नए प्रभारी - GBN Today