Hapur News : गंगा मेले के चलते हापुड़ में 23 नवंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश

Hapur News : गंगा मेले के चलते हापुड़ में 23 नवंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश

Hapur News : जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 2026 के पावन अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले राजकीय गंगा मेले के कारण रास्तों पर भारी भीड़ के चलते विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में उत्तर प्रदेश परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालय, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालय, समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक में दिनांक 23 नवंबर 2026 को एक दिन का अवकाश रहेगा।

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

जनपद के उत्तर प्रदेश परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालय, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालय, समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालय कक्षा 1 से कक्षा 12 तक 23 नवंबर 2026 को बंद रहेंगे।

खुले मिले स्कूल तो होगी कठोर कार्रवाई

डीएम ने बताया कियदि अवकाश के दिन कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।