Hapur News : हापुड़ में गेहूं बीज की दुकानों पर छापा, 7 नमूने जांच के लिए भेजे

Hapur News : हापुड़ में गेहूं बीज की दुकानों पर छापा, 7 नमूने जांच के लिए भेजे

Hapur News : जनपद हापुड़ में वर्तमान रबी मौसम में गेहूं फसल की बुआई शीर्ष पर है और शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशन में वर्तमान रबी सीजन में जनपद के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता के लिए सघन अभियान चलाया गया है।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बीज प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बीज बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968 एवं बीज नियंत्रण आदेश 1985 के परिपालन में आवश्यक अभिलेख, पैकिंग, लेबलिंग इत्यादि की जांच की गई।

गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे नमूने

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीजों की गुणवत्ता की जांच हेतु गेहूं बीज के 7 नमूने ग्रहित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-hapur-police-nab-criminal-with-a-%e2%82%b950000-bo/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgALTcdBt35/?evlk=MWdvdDZkMDI1ZmNhbA==

1 Comment

Comments are closed