Hapur News : हापुड़ में एनएच-9 पर शराब से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरीं बोतलें, केबिन में फंसे चालक को निकाला

Hapur News : हापुड़ में एनएच-9 पर शराब से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरीं बोतलें, केबिन में फंसे चालक को निकाला

Hapur News : हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ओर पलट गया। ट्रक में लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। चालक केबिन में फंस गया था। पुलिस ने उसे निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

बाबूगढ़ पुलिस ने फंसे चालक को बाहर निकाला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बाबूगढ़ की हाईवे मोबाइल को सूचना मिली कि मोहननगर गाजियाबाद से देवरिया जा रहा ट्रक एनएच-09 पर पलट गया है। चालक युधवीर पुत्र सतवीर, निवासी मुरादनगर गाजियाबाद केबिन में फंसा था। बाबूगढ़ पुलिस ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आबकारी विभाग को हादसे की सूचना दी।

आबकारी विभाग को दी गई सूचना

आबकारी निरीक्षक हिमांशु कुमार को जरूरी कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया गया। ट्रक मालिक को भी घटना की जानकारी दी गई। सड़क पर बिखरी शराब और पलटे ट्रक से हाईवे पर यातायात पर असर पड़ा। यातायात सामान्य करने के लिए एनएच-09 की टीम को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-major-reshuffle-in-the-police-department/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgCofMTho8s/?avpt=dHMyNGNjdXJkMTB2

1 Comment

Comments are closed