Hapur News : जिलाधिकारी कविता मीणा ने एसएसआर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में तहसील गढ़मुक्तेश्वर के विभिन्न बूथों पर जाकर निरीक्षण किया।

बीएलओ और सुपरवाइजर से ली कार्य की जानकारी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर से एसएसआर के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम काटने, संशोधन, सत्यापन एवं गणना प्रपत्रों के वितरण व संकलन की प्रगति के बारे में विस्तार से पूछा।

आमजन से की वार्ता, सुनीं समस्याएं
जिलाधिकारी कविता मीणा ने बूथों पर आए आमजन से भी वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आमजन को एसएसआर के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश
उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि एसएसआर का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य गंभीरता से किया जाए तथा आमजन को फॉर्म भरने में पूर्ण सहयोग दिया जाए।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-raids-conducted-at-wheat-seed-shops-in-hap/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgAHAl_hej_/?dmpr=MWpnZ3J1dWJiNmM2ZA==





Pingback: Hapur News : पिलखुवा में खेल-खेल में हुआ दर्दनाक हादसा, पानी भरी बाल्टी में डूबकर दो साल की मासूम की मौत - GBN