Hapur News : हापुड़ में थाना देहात पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी कल्लू उर्फ मुर्गबाज को गिरफ्तार किया है, जो बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाने में दर्ज लूट के मामले में फरार था। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस टीम ततारपुर बाईपास के पास वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि बरेली जाने के लिए एक संदिग्ध व्यक्ति बस का इंतजार कर रहा है।
घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कल्लू उर्फ मुर्गबाज पुत्र फूलन, निवासी कुआं टांडा की गौटिया, थाना भोगीपुरा, जिला बरेली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 35/2025 दर्ज है।

हत्या, लूट समेत छह मुकदमे दर्ज
यह केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (6) और 317(2) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और चोरी समेत करीब छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। थाना देहात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-exhibition-of-indigenous-horses-draws-atte/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgAOqNahSgT/?cnvx=eWVwa3V1cnhocjhk





Pingback: Hapur News : हापुड़ में गेहूं बीज की दुकानों पर छापा, 7 नमूने जांच के लिए भेजे - GBN Today