Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का प्रचार, पिलखुवा में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का प्रचार, पिलखुवा में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Hapur News : हापुड़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना विकास खंड के डाहना, गढ़ और धौलाना गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। नाटक के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले सकें।

डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

अभियान के तहत पिलखुवा देहात में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन सांसद ने फीता काटकर किया। वहीं यह टीम जनपद की तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियों पर गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से योजनाओं के बारे में बताएगी।

गांव-गांव में चल रहा स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान हर दिन अलग-अलग सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यक्रमों को सफल बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-massive-python-enters-house-in-pilkhuwa-ha/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dds9bE_BD9f/?stkn=MWQzNzdwZDd4ZDd4NQ==

 

1 Comment

Comments are closed