Hapur News : 12 क्विंटल खराब पनीर हापुड़ में पकड़ा, गड्डा खोदकर दबाया गया

Hapur News : 12 क्विंटल खराब पनीर हापुड़ में पकड़ा, गड्डा खोदकर दबाया गया

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिल्ली ले जाया जा रहा करीब 12 क्विंटल पनीर पकड़ा है। पनीर को गंदे केमिकल के ड्रमों में अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। उसमें खट्टापन और बदबू भी आ रही थी। टीम ने जांच के लिए पनीर के दो नमूने लिए और बाकी 1,197 किलो पनीर जेसीबी से गड्डा खुदवाकर मिट्टी में दबवा दिया। इसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 18 हजार 950 रुपए बताई गई है।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश और डीएम कविता मीना के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने एनएच-9 पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली। वाहन में 13 प्लास्टिक ड्रमों में करीब 1,100 किलो पनीर रखा मिला। इसके अलावा वाहन की फर्श पर भी करीब 100 किलो पनीर रखा हुआ था।

अमरोहा के हरियाना गांव से दिल्ली भेजा जा रहा था पनीर

पूछताछ में पता चला कि पनीर अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के मुताबिक, पनीर गंदे केमिकल के ड्रमों में अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। उसमें खट्टापन और बदबू मिलने के बाद मिलावट और खराब गुणवत्ता का संदेह हुआ।

दो नमूने जांच को भेजे, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि पनीर को जब्त कर लिया गया है। जांच के लिए दो नमूने लेकर बाकी 1,197 किलो पनीर गड्डा खुदवाकर मिट्टी में दबवा दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-night-raid-conducted-at-a-mawa-khoya-facto/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfW8sQhhPe1/?exln=MXZ3N2phOW55ejVyMQ==