Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक के पास शुक्रवार को नितिन गोयल के घर में एक विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर ने घर में पाले गए खरगोश के दो बच्चों को निगल लिया। बच्चों को बचाने आई मां खरगोशनी पर भी अजगर ने हमला कर दिया। घर के अंदर इतना बड़ा अजगर देखकर परिवार में दहशत फैल गई।
वन्यजीव प्रेमी ने किया रेस्क्यू
परिवार ने खुद अजगर को पकड़ने की कोशिश नहीं की और फगौता गांव निवासी वन्यजीव प्रेमी संदीप को सूचना दी। सूचना पर संदीप मौके पर पहुंचे और लोगों को दूर रहने के लिए कहा। काफी बड़ा होने के कारण अजगर को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद संदीप ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे घर से बाहर निकाला। अजगर के निकलने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों से की यह अपील
वन्यजीव प्रेमी संदीप ने बताया कि यदि घर या आबादी वाले क्षेत्र में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो घबराएं नहीं और खुद पकड़ने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-minister-kapil-dev-agrawal-paid-tribute-to/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdtAj8yBq2P/?stkn=MXBkeTgzNmt0YWZ3eA==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का प्रचार, पिलखुवा में डिजिटल ल