Hapur News : हापुड़ में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

Hapur News : हापुड़ में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

Hapur News : हापुड़ में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है।

सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

छुट्टी का आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। 26 सितंबर को इन स्कूलों में पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहेगा।

आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया गया है। सभी प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक समय से पहुंचाने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने भारी बारिश से संभावित जलभराव और परेशानियों को देखते हुए विद्यार्थियों को राहत दी है और स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-promotion-of-government-schemes-through-st/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdTiUHEBxT2/?stkn=MXZ0bHMzYWZwaHU5ZQ==