Hapur News : हापुड़ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय मंत्र को किया याद

Hapur News : हापुड़ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय मंत्र को किया याद

Hapur News : हापुड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका परिषद में स्थित उनकी प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अंत्योदय के मंत्र को किया याद

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक शानदार पत्रकार, साहित्यकार और लेखक थे। उन्होंने अंत्योदय का मंत्र दिया था जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचना। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपने को साकार किया है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक खाते और बिजली जैसी कई योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज भारत की जीडीपी चौथे स्थान पर है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पर पहुंचने वाली है।

भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करती है। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, विवेक गर्ग, राजेश सक्सेना, गगन बाटला, अमित शर्मा, अमरदीप चौधरी, उमेश त्यागी और सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-illegal-sale-of-petrol-in-bottles-in-hapur/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdqdoWiB5xx/?stkn=ZWZyZW01cjVqd2do

1 Comment

Comments are closed