Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर पुलिस ने अवैध पेट्रोल बिक्री के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर में पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुकान पर पेट्रोल में मिलावट कर बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था और एक बोतल की कीमत करीब एक सौ दस रुपये वसूली जा रही थी।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बुलंदशहर रोड पर एक दुकान पर खुलेआम बोतलों में पेट्रोल बेचा जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक को बोतल में पेट्रोल भरकर दिया जा रहा था। पुलिस को देखते ही दुकान पर अफरा तफरी मच गई और एक आरोपी बोतल लेकर भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर काफी दूर जाकर दबोच लिया।
पूछताछ में जुटी पुलिस
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है कि पेट्रोल कहां से लाया जा रहा था और यह कारोबार कब से चल रहा था। मिलावट और अवैध बिक्री की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-inter-state-smuggler-nabbed-by-hapur-polic/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdrYiO7htWZ/?stkn=MWhwZ3R6YWpkcnN2cA==



