Hapur News : हापुड़ में देहात थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चवालीस पेटी अवैध शराब बरामद की है जिसकी कीमत करीब तीन लाख पचहत्तर हजार रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार को भी जब्त किया गया है।
हरियाणा से बिहार भेजता था खेप
गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी परवीन कुमार हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लोवा कला गांव का रहने वाला है। वह हरियाणा से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था।

शराबबंदी का उठा रहा था फायदा
एडिशनल एसपी महेश कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां शराब की मांग और कीमत ज्यादा है। आरोपी इसी का फायदा उठाकर मुनाफा कमा रहा था और तस्करी के नेटवर्क के जरिए खेप पहुंचाता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।





Pingback: Hapur News : हापुड़ में बोतलों में अवैध पेट्रोल बिक्री, युवक दबोचा - GBN Today