Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे के पास बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दो युवक ई-रिक्शा चालक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आरोपियों ने चालक के साथ करीब 30 मिनट तक मारपीट की और सड़क पर गिराने के बाद भी उसे पीटते रहे।
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की मारपीट से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और मारपीट के पीछे की असली वजह क्या है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस कर रही जांच
मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। घटना की वास्तविक स्थिति और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-body-of-70-year-old-man-found-on-market-ro/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdvtT3phDIL/?stkn=MTd2ZGJ1eTIwc2s4ZQ==



