Hapur News : हापुड़ की धौलाना तहसील में रविवार को यूजीसी के नए नियम को वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर की ओर पहुंचे और एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक भीड़ जुटने से मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया।
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस को तहसील परिसर में भेजा गया। तहसील के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने साफ किया कि धौलाना तहसील परिसर में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर भीड़ जुटाना नियम के विरुद्ध है।
प्रशासन ने घर लौटने की अपील की, तहसील परिसर में पुलिस तैनात
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्वक अपने घर लौटने को कहा। पुलिस ने भी लोगों से संयम बरतने और निर्देशों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। स्थिति को देखते हुए तहसील परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-e-rickshaw-driver-beaten-up-at-tehsil-cros/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdyE4LvhPVo/?stkn=MWN4bGp3dzl2YnlkZg==




