Hapur News : हापुड़ में मार्केट की छत पर मिला 70 साल के बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी

Hapur News : हापुड़ में मार्केट की छत पर मिला 70 साल के बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी बाजार में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बिजलीघर के पास एक मार्केट की छत पर 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। छत पर शव पड़ा देख लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान मोहल्ला गढ़ी निवासी महमूद अली के रूप में हुई है।

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर बाहर से किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने और किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की और परिजन शव को अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि महमूद अली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से बाहर चले जाते थे। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने मार्केट की छत पर उनका शव देखा।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शव पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-allegation-of-rape-of-a-6-year-old-girl-in/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdvSzmfTRhc/?stkn=MW0xM3NjdWR5cDd5Mg== 

1 Comment

Comments are closed