Hapur News : हापुड़ में प्रदूषण पर सख्ती, बिना पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Hapur News : हापुड़ में प्रदूषण पर सख्ती, बिना पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Hapur News : हापुड़ में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिले में एक अक्टूबर 2026 से नो वैलिड पीयूसीसी नो फ्यूल व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नियम के तहत जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं होगा उन्हें किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।

ऐप के जरिए होगी पीयूसीसी की जांच, तभी मिलेगा ईंधन

नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी पेट्रोल पंप मालिकों और प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंप पर आने वाले प्रत्येक वाहन के प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता एक विशेष ऐप के माध्यम से जांची जाएगी। जांच के बाद वैध प्रमाण पत्र वाले वाहनों को ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।

वाहन स्वामियों से समय रहते प्रमाण पत्र बनवाने की अपील

प्रशासन का कहना है कि इस नियम का मुख्य उद्देश्य वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करना और प्रदूषण नियंत्रण नियमों का सख्ती से पालन कराना है। जिला पूर्ति विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे एक अक्टूबर से पहले अपने वाहनों की प्रदूषण जांच करा लें और जिन प्रमाण पत्रों की अवधि समाप्त हो गई है उनका नवीनीकरण समय रहते करा लें। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने कहा कि वैध प्रमाण पत्र होने से वाहन स्वामियों को ईंधन लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, जबकि बिना वैध पीयूसीसी के एक अक्टूबर से ईंधन नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें : https://www.instagram.com/reel/DditairBm5V/?stkn=azJwZjRyczM3d3Iw

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DditairBm5V/?stkn=azJwZjRyczM3d3Iw