Hapur News : हापुड़ में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन का ऐलान किया। दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि 8 अक्टूबर को नगरपालिका स्थित गांधी पार्क में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कांग्रेस एक दिवसीय भूख हड़ताल कर सत्याग्रह करेगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप
राकेश त्यागी ने कहा कि यह सत्याग्रह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर होगा। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ज्ञानेश कुमार को पहले भाजपा के लिए भर्ती कराया गया और अब अंपायर बनाकर चुनावों में मैच फिक्सिंग कराई जा रही है। ईवीएम और वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ज्ञानेश कुमार को हटाने और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे का प्रस्ताव पास किया गया।
एसआईआर को बताया वोट चोरी का नया तरीका
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन वोट चोरी का नया तरीका है और इस प्रक्रिया के तहत देश में करीब 14 करोड़ वोटरों के नाम काटे गए हैं।
पत्रकार से अभद्रता का भी उठाया मुद्दा
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने यह भी आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से एसीपी विवेक भगत ने अभद्रता की, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व धौलाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव, कपिल शर्मा, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, फुरकान, आदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, बॉबी त्यागी, गोपाल भारती और महबूब अली मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-police-clash-with-miscreants-preparing-fo/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeGpF20h_UI/?stkn=ZjVzZ3E1eXMycWZ1





Pingback: Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव में स्वच्छता और जनकल्याण शिविरों का आयोजन - GBN T