Hapur News : हापुड़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

ब्लॉकों में लग रहे जनकल्याणकारी शिविर
प्रत्येक विकास खंड में जिला प्रोबेशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज, पोषण, विद्युत और अन्य विभागों द्वारा शिविर लगाकर लोगों को सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं का सम्मान
अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सदर विधायक विजय पाल आढ़ती, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महायज्ञ का आयोजन
इसी क्रम में विकास खंड हापुड़ में ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। प्रशासन के अनुसार 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में हर दिन सेवा भावना से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-congress-to-hold-a-one-day-hunger-strike/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeG7vBQBxxO/?stkn=eHJqNDRzcnR1c2M5





Pingback: Hapur News : हापुड़ में टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, लंबित मांगों के समाधान की उठा