Hapur News : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस हापुड़ में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दस पीड़ित महिलाओं ने रखी अपनी समस्या
जनसुनवाई में जनपद में घरेलू हिंसा से पीड़ित 10 महिलाओं की शिकायतें सुनी गईं। इनमें पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं छेड़छाड़ से संबंधित मामले सामने आए। महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित थानों के प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
नि:शुल्क विधिक सेवा की दी जानकारी
जनसुनवाई के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। इसी के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ भी ग्रहण की गई।
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड़, सूचना विभाग के कर्मचारी एवं महिला थाना प्रभारी हापुड़ के साथ समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय से अमित कुमार, संरक्षण अधिकारी, रिंकू सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, सोनिया प्रभारी वन स्टॉप सेंटर, नेहा त्यागी जिला समन्वयक के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-184-seized-bags-of-urea-to-be-made-availab/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/p/Df9aPVGh3bI/?bqrl=MTdmbzB5M3piZ3loaw==





Pingback: Hapur News : गढ़ गंगा मेले में पहली बार देशी घोड़ों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान, कई जिलों से पहुंचे पशुपा