Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गाजियाबाद के महराजपुर निवासी जीशान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। पीड़िता के भाई ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी बहन अपनी भाभी के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। दोपहर करीब 2 बजे दोनों घर लौट रही थीं तभी यह घटना हुई।

मोबाइल बंद, परिवार ने की तलाश
परिजनों के अनुसार जीशान उसी गांव का रहने वाला है जहां किशोरी की मौसी रहती हैं। घटना के बाद से किशोरी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस जांच में जुटी
किशोरी के भाई की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात जीशान समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-scheme-to-mix-government-supplied-urea-int/
ये भी देखें :





Pingback: Hapur News : हापुड़ में कपड़े से भरे कैंटर लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार - GBN Today