बादलपुर-दनकौर कांवड़ मार्ग पर आवारा सांडों का आतंक है। इससे श्रद्धालुओं की जान खतरे में है। हालिया हादसे के बाद भी प्रशासन बेपरवाह

बादलपुर-दनकौर कांवड़ मार्ग पर आवारा सांडों का आतंक है। इससे श्रद्धालुओं की जान खतरे में है। हालिया हादसे के बाद भी प्रशासन बेपरवाह

ग्रेटर नोएडा: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मुख्य कांवड़ मार्गों पर आवारा सांडों और गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जो सावन माह में कांवड़ियों और आम राहगीरों के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है। दनकौर मार्ग, जीटी रोड और बादलपुर कांवड़ मार्ग पर बीच सड़क सांडों के आपस में लड़ने और डेरा डालने की घटनाएं आम हो चुकी हैं।

हालिया हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन
स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही आवारा सांड से अचानक बाइक टकरा जाने के कारण एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस गंभीर दुर्घटना के बावजूद जिला प्रशासन और संबंधित प्राधिकरण की नींद नहीं खुली है और अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल !
इन दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान इन प्रमुख मार्गों से रोजाना हजारों की संख्या में शिव भक्त पैदल और वाहनों से गुजरते हैं। सड़कों के बीचों-बीच घूम रहे आक्रामक सांडों के कारण कभी भी किसी बड़े हादसे के होने की आशंका बनी हुई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में इसको लेकर भारी रोष है, और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *