Hapur News : शिवरात्रि से पहले डीएम एसपी ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियों का लिया जायजा

Hapur News : शिवरात्रि से पहले डीएम एसपी ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियों का लिया जायजा

Hapur News : शिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिरों का निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों में की गई बैरिकेडिंग, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कांवड़िए शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक कर सकें। इसके लिए मंदिर परिसरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस

पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल को मुस्तैद रहने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से योजना बनाने के निर्देश दिए।

प्रशासन का कहना है कि जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *