Hapur News : हापुड़ में तीन मकानों में चोरी का खुलासा, दो युवक समेत छह गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में तीन मकानों में चोरी का खुलासा, दो युवक समेत छह गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भदस्याना गांव में तीन मकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बालिग और चार नाबालिग हैं। पुलिस ने उनके पास से सफेद और पीली धातु के आभूषण, 24 हजार 820 रुपये और अवैध असलहा बरामद किया है।

जांच के बाद पुलिस को मिली सफलता

थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव के मुताबिक 20 नवंबर की रात गांव के दो मकानों में चोरी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार बालिगों की पहचान भदस्याना गांव के विक्की और बुलंदशहर जिले के नैथला हसनपुर के विशाल के रूप में हुई है। उनके साथ चार नाबालिग किशोर भी पकड़े गए हैं।

पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक विक्की ने 13 जुलाई 2026 को भदस्याना निवासी राहुल तोमर के घर में चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चारों नाबालिगों के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-a-truck-loaded-with-liquor-overturned-on-n/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgCixQzNHg5/?jplx=M3l3ejVxOGozYXVq