Hapur News : पूठ गांव में खेत की मेड़ को लेकर बवाल, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश 

Hapur News : पूठ गांव में खेत की मेड़ को लेकर बवाल, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश 

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पूठ गांव में गंगा नदी के टापू वाली जमीन पर खेत की मेड़ जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक पूठ निवासी अली अकबर अपने खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही कमल के खेत की मेड़ भी जोत दी गई। इसको लेकर कमल और उसके साथियों ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

विरोध करने पर ट्रैक्टर से हमले का आरोप

आरोप है कि विरोध करने पर अली अकबर ने कमल और उसके साथियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

पुलिस ने मौके से आरोपी अली अकबर को हिरासत में ले लिया और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। एएसपी महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-live-broadcast-of-the-prime-ministers-even/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfIFxYZBJNJ/?psln=MTl2eThhNWRycTRpMg==