Hapur News : हापुड़ में चंद्रशेखर आजाद की रैली को लेकर तैयारियां तेज, कल होगी जनसभा

Hapur News : हापुड़ में चंद्रशेखर आजाद की रैली को लेकर तैयारियां तेज, कल होगी जनसभा

Hapur News : हापुड़ में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शनिवार को आएंगे। उनका कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित है। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीओ समेत 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे चंद्रशेखर, पंडाल सजाने का काम अंतिम चरण में

शुक्रवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर रही। मैदान में मंच और पंडाल लगाने का काम तेजी से पूरा किया गया। पूर्व मंत्री एवं मंडल प्रभारी वीर सिंह गौतम और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिरीश ने हापुड़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मंडल प्रभारी ने बताया कि रैली की तैयारी पिछले एक महीने से चल रही है। हापुड़ समेत आसपास के जिलों से करीब 20 से 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-man-beaten-up-at-a-showroom-on-garh-road/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfHcrsMBmc2/?psln=MW83YTU0dWZzenUzbg==

1 Comment

Comments are closed