Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं।
गढ़ गंगा जा रहे थे तीनों युवक
हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम शाहपुर जट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक गाजियाबाद के नंदग्राम से बाइक पर सवार होकर गढ़ गंगा बृजघाट जा रहे थे। एनएच-9 पर हाईवे किनारे खड़ी पिकअप संख्या आरजे 23 जीसी 4901 में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई।
मौके पर एक की मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी हापुड़ भिजवाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान गोविंद और रवि पुत्र रामेश्वर तथा ब्रजेश पुत्र हरि सिंह के रूप में की है। गोविंद और रवि सगे भाई बताए जा रहे हैं। तीनों गाजियाबाद के नंदग्राम के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-man-distressed-over-debt-recovery-consumes/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De_hU8EJYOl/?obrf=MXNraDRzY2h1MnNxYg==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में 27 हजार वर्ग मीटर से अधिक अवैध प्लाटिंग पर चला एचपीडीए का बुलडोजर - GBN Today