Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के मानक चौक गांव में स्थित एक मंदिर में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु अजगर को देखकर दहशत में आ गए।
10 से 12 फीट लंबा था अजगर
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मानक चौक गांव के मंदिर में रोजाना की तरह श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर के एक हिस्से में लोगों की नजर लगभग 10 से 12 फीट लंबे विशाल अजगर पर पड़ी। इतने बड़े सांप को देखते ही परिसर में चीख पुकार मच गई।
भीड़ जमा हुई, वन विभाग को दी सूचना
अजगर के खौफ से मंदिर में मौजूद महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मंदिर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी।
रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर पर काबू पाया और उसे सुरक्षित बोरे में बंद किया। वन अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को आबादी क्षेत्र से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया है। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-district-road-safety-committee-meeting-hel/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeKVI-3hc2-/?stkn=dXRyMjUzbWM1cXRr





Pingback: Hapur News : हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी - GBN Today