Hapur News : डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार के निर्देश

Hapur News : डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार के निर्देश

Hapur News : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कविता मीना और अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई।

ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग, अवैध संचालन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही स्कूली वाहनों की फिटनेस और मानकों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए।

जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

बैठक में हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने और नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास करें। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-uproar-at-bikanerwala-restaurant-in-hapur/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeJStI7hTPn/?stkn=ZTN3ZjNvcWloY216

1 Comment

Comments are closed