Hapur News : हापुड़ में बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में नूडल्स में कीड़ा मिलने से हंगामा, फूड विभाग ने लिए सैंपल

Hapur News : हापुड़ में बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में नूडल्स में कीड़ा मिलने से हंगामा, फूड विभाग ने लिए सैंपल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र केदिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अठसैनी रोड स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में खाने में लापरवाही का मामला सामने आया है। बक्सर गांव की रहने वाली चाहत नुमा ने सोमवार दोपहर रेस्टोरेंट में नूडल्स ऑर्डर किए थे। खाने के दौरान उन्हें नूडल्स में कीड़ा दिखाई दिया।

कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप

महिला ने इसकी शिकायत मौके पर मौजूद कर्मचारियों से की। आरोप है कि कर्मचारियों ने समस्या का समाधान करने के बजाय उनके साथ गलत व्यवहार किया। इससे नाराज होकर महिला ने पुलिस को सूचना दी।

फूड विभाग की टीम ने की जांच

पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। सूचना पर देर रात विभाग की टीम रेस्टोरेंट पहुंची और जांच की। टीम ने नूडल्स सहित दो खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

रेस्टोरेंट को सफाई की चेतावनी

खाद्य सुरक्षा आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। रेस्टोरेंट संचालक को साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-potato-laden-canter-overturns-on-ganga-exp/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeHoF0mhH9Y/?stkn=MWhuMGE2MjBmMzVzYg==

1 Comment

Comments are closed