Hapur News : टीबी कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को जनपद हापुड़ में टीबी कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 10 वर्षों से लंबित वेतन पुनरीक्षण लागू करना, वरिष्ठता के आधार पर अतिरिक्त लॉयल्टी लाभ देना, कार्य में सुगमता के लिए लैपटॉप जैसे उपकरण उपलब्ध कराना और प्रत्येक कर्मचारी को 30 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्रदान करना शामिल है।
रिक्त पदों को भरने की मांग
इसके अलावा कर्मचारियों ने जनपदों में रिक्त पदों को तत्काल भरने और रिक्त पदों के सापेक्ष अन्य जनपदों में स्थानांतरण की नीति लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगे लंबित रहने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सुशील चौधरी, दीपक शर्मा, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह और गौरव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-cleanliness-and-public-welfare-camps-organ/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeHbyGnh6Yo/?stkn=ZTF1NDNzemFyY2dl





Pingback: Hapur News : गंगा एक्सप्रेसवे पर आलू से लदा कैंटर पलटा, चालक घायल - GBN Today