Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पावटी गांव के आम के बाग में छह बदमाश गौकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
ये हुए घायल
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध हथियार, जिंदा और खोखा कारतूस, एक होंडा सिटी कार, एक बाइक और पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी नईम, मेरठ निवासी जमील और गाजियाबाद निवासी बिलाल के रूप में हुई है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
कई थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
पुलिस ने मौके से मेरठ के मोहम्मद परवेज, गढ़मुक्तेश्वर के सोनू और मसूरी के आहत को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी नईम पर 11 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों पर भी अलग-अलग थानों में करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। सभी के विरुद्ध गौकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में केस दर्ज हैं। पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-delegation-from-the-sanitation-commission/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeGhdvAh6nJ/?stkn=a2VxZ3U3dDA5NG4w





Pingback: Hapur News : हापुड़ में कांग्रेस करेगी एक दिवसीय भूख हड़ताल, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग - GBN Today