Hapur News : ट्यूबवेल पर करंट की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम

Hapur News : ट्यूबवेल पर करंट की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम

Hapur News : हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा बागड़पुर गांव में करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयपाल हूण के रूप में हुई है। वह शाम करीब पांच बजे अपने ट्यूबवेल पर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो बेटा सचिन उन्हें देखने के लिए खेत पर पहुंचा। रात करीब पौने आठ बजे सचिन ने देखा कि उसके पिता खंभे से निकली तार के संपर्क में आए हुए हैं।

मौके पर ही तोड़ा दम

बताया गया कि तार में करंट उतर रहा था जिसकी चपेट में आने से विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-crackdown-on-touts-at-hapur-police-station/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeB2_8HhEUh/?stkn=MWF6Nms5NXU2YzY4cQ==

1 Comment

Comments are closed