Hapur News : हापुड़ में थानों में दलालों की सक्रियता रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने नई पहल की है। उनके निर्देश पर जिले के कई थानों के बाहर दलालों का प्रवेश वर्जित है लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। इसकी शुरुआत गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली से की गई है और थानाध्यक्षों ने निर्देशों का पालन शुरू कर दिया है।
फरियादियों को राहत देना मकसद
पुलिस का लक्ष्य भ्रष्टाचार रोकना और आम लोगों की शिकायतों की सीधे सुनवाई करना है। पुलिस अनावश्यक रूप से थानों में आने जाने वाले लोगों को सावधान कर रही है ताकि फरियादियों को कोई परेशानी न हो और बाहरी लोग पुलिस के काम में दखल न दे सकें।
हेल्पलाइन नंबर भी किए गए जारी
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने जनसुनवाई को बेहतर बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर वाले पोस्टर भी लगाए हैं। इन पोस्टरों पर थाना प्रभारी और महिला हेल्पलाइन डेस्क के नंबर दिए गए हैं ताकि पीड़ित सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जा रहा है और जल्द ही यह बोर्ड जिले के अन्य थानों में भी लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-hapur-cloth-laden-truck-robbery-case-solve/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeB3wKbB_iW/?stkn=MTRjdGQweXFwd2E0cg==





Pingback: Hapur News : ट्यूबवेल पर करंट की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम - GBN Today