Hapur News : हापुड़ के अतरपुरा चोपला स्थित शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति परखने के लिए रविवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहीद स्तंभ परिसर की साफ सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, पाथ वे, बाउंड्रीवाल, पौधारोपण, शहीदों के नाम पट्टिका, राष्ट्रीय ध्वज स्थल और बैठने की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य जन सुविधाओं का विकास किया जाए ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देशभक्ति के प्रतीक के रूप में विकसित होगा स्मारक
उन्होंने कहा कि स्मारक को जन जागरूकता और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाए। शहीदों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए स्मारक स्थल को आदर्श और प्रेरणादायी बनाया जाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-uproar-in-hapur-over-demand-for-chief-elec/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dd1w8MaBYdb/?stkn=MWUydGhhdTZvMDIwaA==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में छात्रों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक, न्यायिक अधिकारी ने बताए बचाव के उ