Hapur News : हापुड़ में अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने नगर कोतवाली का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर नियमानुसार गार्द की सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सीधे थाना कार्यालय में अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और मालखाना रजिस्टर को स्वयं चेक किया और लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाने के साथ सभी रजिस्टरों को समय पर अपडेट रखने की ताकीद की।

मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा, महिला फरियादियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के निर्देश
एएसपी ने थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली महिला फरियादियों और साइबर ठगी के पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका समाधान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना और बंदीगृह की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। जवानों की बैरक और मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता देखी और परिसर में साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन और बेहतर व्यवहार बनाए रखने के लिए कहा गया।

डीआईजी के निरीक्षण से पहले तैयारी, 30 सितंबर को मेरठ रेंज के डीआईजी करेंगे निरीक्षण
इस वार्षिक निरीक्षण को आगामी उच्चस्तरीय निरीक्षण की पूर्व तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी हापुड़ नगर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-body-of-unidentified-man-found-in-a-drain/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdyCVtUBbtp/?stkn=MXh6M21wNWMwYndiMA==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा सप्ताह पर निकली यातायात जागरूकता रैली, एसपी ने दिख