Hapur News : हापुड़ में नगर पालिका गेट के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News : हापुड़ में नगर पालिका गेट के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News : जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र की नगर पालिका परिषद के गेट के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। कुछ लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

शिनाख्त नहीं हो सकी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में नाले में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 Comment

Comments are closed