Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि पड़ोस का एक नाबालिग किशोर शुक्रवार रात बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए।
गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
शोर सुनकर जुटी भीड़ ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता के परिजनों से जानकारी ली।
तनाव का माहौल, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मोहल्ले में तनाव और गुस्से का माहौल है। थाने में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का आरोप है कि आरोपी द्वारा पहले भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना की गई थी। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें :
https://gbntoday.com/hapur-news-heavy-rain-alert-in-hapur-all-schools-clas/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdvXMnGBIYP/?stkn=MXB3cXcxY242Z3Jo





Pingback: Hapur News : हापुड़ में मार्केट की छत पर मिला 70 साल के बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी - GBN Today