Hapur News : कल हापुड़ में रहेंगे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग को देंगे श्रद्धांजलि

Hapur News : कल हापुड़ में रहेंगे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग को देंगे श्रद्धांजलि

Hapur News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को हापुड़ जिले के पिलखुवा आएंगे। वह वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हेलीकॉप्टर से पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम

जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पिलखुवा पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे रामलीला मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा। हेलीपैड से वह सड़क मार्ग द्वारा लज्जा रानी गर्ग के आवास पर जाएंगे और परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे। वह करीब 50 मिनट तक पिलखुवा में रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हेलीपैड से लेकर आवास तक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और यातायात को सुचारू रखने के लिए भी तैयारी की जा रही है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ही नोएडा के लिए रवाना हो जाएंगे।

भाजपा नेत्री के निधन पर जताया था शोक

बता दें कि लज्जा रानी गर्ग ने भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहीं और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई। मंगलवार को उनके निधन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-important-update-from-hapurpower-supply-to/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdYdwpkhEdH/?stkn=dW45ZWx4aHd3YnI0