Hapur News : हापुड़ में गुरुवार यानि आज बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। पटना-मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े 34 इलाकों में बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर बंद रहेगी। विभाग 33 केवी लाइन पर नए खंभे लगाने का काम करेगा।
दो शिफ्ट में रहेगा शटडाउन
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने जानकारी दी है कि गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक दोबारा शटडाउन लिया जाएगा। काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से शटडाउन के दौरान सहयोग की अपील की है।
किला कोना से सुभाष नगर तक असर
शटडाउन का असर किला कोना, चैनापुरी, मीनाक्षी रोड, नवी करीम, मोरपुरा, फूलगढ़ी, अयोध्यापुरी, अनुज विहार, सोहनपुर, भीमनगर, शिवनगर, सुभाष नगर, सर्वोदय कॉलोनी, साकेत, कविनगर और लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में रहेगा। इन इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली नहीं आएगी।
इन कॉलोनियों में भी कटेगी लाइट
इसके अलावा हरजसपुरा, घनश्यामपुरा, चेतनपुरा, कन्हैयापुरा, नवज्योति कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कासमपुरा, गढ़ गेट, सोटावाली, अंबेडकरनगर, प्रहलाद नगर, गढ़ रोड, नई मंडी, पटना, मुरादपुर, जरौठी, लोधीपुर और मंसूरपुर में भी बिजली कटौती की जाएगी।
उपभोक्ताओं से अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे शटडाउन के समय को देखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/upi-payment-charge-2000-above-payment/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdYFVChBg97/?stkn=MW9odmt6MTAxN3hzOA==




