Hapur News : हापुड़ में प्रदूषण फैलाने वाले और अवधि पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में विभाग की टीम ने 15 वाहनों को जब्त किया है, जिनमें से 7 डीजल वाहनों को स्क्रैप सेंटर भेज दिया गया है।
नियमों के तहत हो रही है कार्रवाई
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नियमों के तहत की जा रही है। नियम के अनुसार निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप किया जाना है।
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों का पालन
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुराने वाहनों के संचालन को लेकर सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय हरित अधिकरण और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशों का पालन कराया जा रहा है। उसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।
इन वाहनों पर होगी कार्रवाई
एआरटीओ ने बताया कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है। विशेष रूप से बीएस-3 और उससे नीचे के उत्सर्जन मानक वाले वाहनों को अभियान में शामिल किया गया है। ऐसे वाहनों को जब्त कर नियमानुसार स्क्रैप करने की कार्रवाई की जाएगी।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। परिवहन विभाग की टीमें सड़कों पर उतरकर पुराने वाहनों की जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-youth-arrested-in-hapur-for-posting-offens/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdVh467BxsN/?stkn=MTJuN2d1MGZpcDVtbg==




