Hapur News : जनपद हापुड़ में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने पिलखुवा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल के सहयोग से प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने पांच अलग-अलग स्थानों पर करीब 40 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अवैध कॉलोनियों में बनाए गए विकास कार्य भी हटवाए गए।
पांच स्थानों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव अमित कात्यान ने बताया कि खैरपुर-दहपा रोड पर ग्राम अछपलगढ़ी में सीताराम सैनी, इल्यास और आबिद द्वारा करीब 4 हजार वर्ग मीटर में की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं चकरोड खैरपुर पर हरपाल और अनीस की 3 हजार 800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई हुई।
चंडी मंदिर मार्ग और जटपुरा मार्ग पर भी चला अभियान
चंडी मंदिर से खैरपुर मार्ग पर खसरा संख्या 704 में नरेश, मुकेश और शहजाद द्वारा 12 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को हटाया गया। इसी मार्ग पर रिंकू सैनी की 4 हजार वर्ग मीटर और वाल्मीकि चौक से जटपुरा मार्ग पर पंकज सैनी, जगमोहन, आबिद और राशिद की 12 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया।
नक्शा पास कराकर ही निर्माण कराने की अपील
प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी तरह का निर्माण या विकास कार्य न कराएं। अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-intensive-checks-in-hapur-under-operation/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdDriSthfhf/?stkn=ZmN1OGhlMjBuZmJp




