Hapur News : हापुड़ में सोमवार सुबह यूजीसी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने सुबह ही कई पदाधिकारियों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया, जिससे वे प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।
प्रदेश प्रवक्ता ने कार्रवाई की निंदा की
संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि यूजीसी का यह काला कानून जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस नहीं लेते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह कानून समाज को तोड़ने और बांटने का काम करेगा। देश की एकता को बनाए रखने के लिए इस कानून को वापस लेना जरूरी है।
जिलाध्यक्ष ने बताया काला अध्याय
जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि यूजीसी का यह कानून स्वर्ण समाज के लिए काला अध्याय है और इसे समाप्त करना ही होगा। राष्ट्रीय सैनिक संस्था इस कानून के विरोध में लगातार आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को सुबह ही घर में नजरबंद कर दिया था।
कुछ पदाधिकारी फिर भी पहुंचे कलेक्ट्रेट
संस्था के वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह त्यागी और सोनू कंसल को तगासराय में पुलिस ने होम अरेस्ट किया। हालांकि जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, चौधरी सीताराम जाटव सहित कई अन्य पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने में सफल रहे और वहां विरोध दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-manoj-valmiki-from-hapur-has-been/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dc-dU6dBzLx/?stkn=ZHI5cTZjbjB1a2hx



