नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 साल से फरार वांछित अपराधी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सऊदी अरब से लौटा था भारत

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 साल से फरार वांछित अपराधी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सऊदी अरब से लौटा था भारत

नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुदासिर जहूर, जो जम्मू-कश्मीर का निवासी है, लंबे समय से कानून की नजरों से बचकर सऊदी अरब में छिपा हुआ था।

क्या था मामला?
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वादिया ने 2021 में थाना फेस-3 में तहरीर दी थी। वादिया का आरोप था कि आरोपी मुदासिर जहूर ने उसे जान से मारने, मोबाइल हैक कर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। यह धमकी उसे एक पुराने मुकदमे (मु0अ0सं0-312/2020) को वापस लेने के लिए दी गई थी। इस शिकायत पर नोएडा पुलिस ने आईटी एक्ट और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

लुकआउट नोटिस के जरिए बिछाया जाल
आरोपी इतना शातिर था कि वह अपराध करने के बाद भारत छोड़कर सऊदी अरब भाग गया था। उसकी तलाश में जुटी नोएडा पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू (NBW) और सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कार्यवाही की थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए ‘लुकआउट नोटिस’ जारी कराया गया था। 18 जून 2026 को जब वह जद्दा (सऊदी अरब) से मुंबई की फ्लाइट से भारत लौटा, तो मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे डिटेन कर लिया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 की पुलिस टीम मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण
नाम: मुदासिर जहूर
पिता का नाम: जहूर अहमद
निवासी: अरम मस्जिद, खानयार, जम्मू एंड कश्मीर
उम्र: 38 वर्ष


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना फेस-3 में धारा 354, 323, 504, 506, 384, 386, 34, 120बी और आईटी एक्ट की धारा 67सी के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *