मथुरा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम के साथ शातिर गिरफ्तार

मथुरा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम के साथ शातिर गिरफ्तार

मथुरा। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना गोविन्दनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने महाविद्या कुंड के पास से एक शातिर अपराधी को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ (अल्प्राजोलम) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

क्या है पूरा मामला?
थाना गोविन्दनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया। दिनांक 05 जून 2026 को तड़के करीब 02:25 बजे महाविद्या कुंड के पास वाले रास्ते से जीशान उर्फ चवन्नी पुत्र फिरोज निवासी ठेक नारनौल अर्जुनपुरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 165 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ ‘अल्प्राजोलम’ बरामद हुआ।

अपराधी का लंबा रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार जीशान उर्फ चवन्नी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना गोविन्दनगर और कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसी संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दर्ज मामला:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोविन्दनगर में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस सफल ऑपरेशन में उ0नि0 रिंकेश शर्मा, उ0नि0 मयंक, है0का0 राघवेन्द्र शर्मा और का0 विवेक कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *