Hapur News : हापुड़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ की साइबर क्राइम टीम ने एक और सफलता हासिल की है। टीम ने साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लगभग पूरी रकम वापस कराई है।

कैसे हुई थी ठगी
पुलिस के अनुसार, भीकनपुर निवासी शकील अहमद ने अपनी फैक्ट्री के लिए स्क्रैप का ऑर्डर किया था। 24 जून 2026 को ऑर्डर के दौरान उनके साथ 49,500 रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की और बैंक व संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर 49,401 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
थाना बाबूगढ़ पुलिस के इस प्रयास से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति को ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करें और ऑनलाइन लेनदेन करते समय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या एनसीआरपी पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी अधिक होगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-preparations-for-the-2027-assembly-electio/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Deop-mcJ2mp/?psln=ZXZsaTd0c2JjOWg4





Pingback: Hapur News : हापुड़ में विज्ञापन विवाद में पत्रकार की मौत का मामला, आटा मिल मालिक समेत तीन गिरफ्तार - GBN Today