Hapur News : 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, हापुड़ में मतदेय स्थलों के संभाजन पर हुई बैठक

Hapur News : 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, हापुड़ में मतदेय स्थलों के संभाजन पर हुई बैठक

Hapur News : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना और अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

1500 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा संभाजन

बैठक में निर्देश दिया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता ही रखे जाएं। इससे अधिक मतदाता वाले बूथों का अनिवार्य रूप से संभाजन किया जाएगा। जनपद की तीनों विधानसभाओं हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन एसडीएम और तहसीलदार द्वारा किया जाएगा।

मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य

मतदेय स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं जैसे रैंप, पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर और छाया की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए। जो भवन जर्जर हैं या जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, उनके स्थान पर नए भवनों का प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

25 अक्टूबर तक आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन का प्रस्ताव राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर और मान्यता प्राप्त दलों से आपत्ति और सुझाव प्राप्त कर 25 अक्टूबर तक आयोग को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि संभाजन मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाए ताकि मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-journalist-allegedly-beaten-to-death-over/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DerBgg1BCcL/?srtk=cG9hYm01N21rNGQ3

1 Comment

Comments are closed